Music

BRACKING

Loading...

बिर्रा में बड़े धूमधाम से निकली बहुड़ा रथयात्रा

भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी,बलभद्र एवं मैया सुभद्रा जी का रथ खींचते हुए,श्रद्धालु

(जगह जगह श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी सभी ने रथ को खींचकर पुण्य लाभ लिया)

बिर्रा - आषाढ़ शुक्ल पक्ष दसमी तिथि को बहुड़ा रथयात्रा (वापसी) के रूप में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमा को ग्राम भ्रमण कराकर पुनः जगन्नाथ मंदिर में विधिवत पूजन कर विराजमान किया गया। भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ हर गली मुहल्ले और चौक चौराहों पर रस्सी खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस बार रथयात्रा पर्व के शुरू दिन भब्य शोभायात्रा में बसना की किर्तन मंडली आकषर्ण का केंद्र रहा वही वापसी रथयात्रा में प्रभातफेरी किर्तन मंडली का विशेष योगदान रहा। आयोजन को लेकर सरपंच श्रीमती पिलीबाई एकादशिया साहू, नरोत्तम पांडेय, ताराचंद वैष्णव,सौखीलाल पटेल,मणीलाल कश्यप,पंच एकांश पटेल,बलराम कश्यप, प्रकाश देवांगन, बुन्दराम यादव,छोटेलाल केंवट,राधेश्याम केशरवानी, कमला प्रसाद, कटकवार, धनसाय कश्यप राहूल कश्यप भोलाराम देवांगन बुधेश देवांगन,जागेश्वर कहरा,लक्ष्मी आदित्य, अमन,खदा कहार,छोटेलाल, कुलकीत साहू,रामेश्वर साहू बरतराम, विजय थवाईत, दूजराम कश्यप, लखनलाल देवांगन, नारायण, बहरता, संजय कहार, मनोज कुमार,जितेन्द्र तिवारी, सुरेश कुमार, सहित नवयुवक जगन्नाथ रथयात्रा समीति कहार मुहल्ला एवं समस्त ग्रामवासी शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ