दतिया विधानसभा उप निर्वाचन के लिए तैयारी क्रमिक रूप से जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सामान्य प्रेक्षक श्री विजय भारती एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े की उपस्थिति में आज जिला स्तर पर अतिरिक्त बैलेट यूनिट का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।
रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार दतिया में आज पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। इस दौरान निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से अतिरिक्त बैलेट यूनिट का रेंडमाइजेशन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों ने रेंडमाइजेशन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए निर्वाचन की तैयारियों की भी समीक्षा की।

0 टिप्पणियाँ