Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : 6 लाख का बिजली बिल बना मुसीबत, बिल न भरने पर नल-जल योजनाओं के कटे कनेक्शन, भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण

पोहरी। पोहरी अनुविभाग के छर्च क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में संचालित नल-जल योजनाएं बिजली विभाग की कार्रवाई के बाद ठप पड़ गई हैं। बिजली बिल का भुगतान नहीं होने पर विभाग ने योजनाओं के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं, जिससे भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों में लोग एक-एक बूंद पानी के लिए परेशान हैं।

जानकारी के अनुसार विलौआ, हिनोतिया, गलथुनी, मेहलोनी सहित क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों की नल-जल योजनाओं के बिजली कनेक्शन बकाया बिल के कारण काट दिए गए हैं। इनमें कुछ योजनाओं पर लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया बताया जा रहा है। एक पंचायत की नल-जल योजना पर 6 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल होने की जानकारी सामने आई है।


सरपंचों और पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि पंचायतों के पास बिजली बिल चुकाने के लिए अलग से कोई बजट उपलब्ध नहीं कराया जाता। उनका कहना है कि कई गांवों में नल-जल योजना पूरी तरह शुरू भी नहीं हुई है, फिर भी लगातार बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। ऐसे में लाखों रुपये का भुगतान करना पंचायतों के लिए संभव नहीं है।

ग्रामीणों का आरोप है कि विभागों के बीच समन्वय की कमी और वित्तीय व्यवस्था के अभाव का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। बिजली कटने से नल-जल योजनाएं बंद हैं और लोग हैंडपंपों व अन्य स्रोतों पर निर्भर होने को मजबूर हैं।


अब बड़ा सवाल यह है कि जब पंचायतों के पास बिजली बिल भुगतान के लिए अलग से कोई फंड नहीं है, तो नल-जल योजनाओं का संचालन कैसे होगा? यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो क्षेत्र में पेयजल संकट और गहरा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ