Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : शिवपुरी में सनसनी: दूध बेचने जा रहे युवक पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गोली लगीं

शिवपुरी  - शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले का शिकार हुआ युवक जब रोज़ की तरह दूध बेचने जा रहा था, तभी एक काली स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

5 से 7 राउंड फायरिंग, पैर में फंसी गोली

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने करीब 5 से 7 राउंड फायर किए। इनमें से दो गोलियां युवक के पैर में लगीं। बताया जा रहा है कि एक 315 बोर की गोली अब भी युवक के पैर में फंसी हुई है। घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

आरोपियों की पहचान

घायल युवक की पहचान धबारा गांव निवासी रामगजेंद्र गुर्जर के रूप में हुई है। रामगजेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जब वह दूध बेचने जा रहा था, तभी काली स्कॉर्पियो सवार 3-4 बदमाशों ने आकर अचानक गोलियां चलाना शुरू कर दिया।

रामगजेंद्र के मुताबिक, वह गाड़़ी में सवार दो आरोपियों को पहचानता है। वे ग्वालियर जिले के पुरा गांव के रहने वाले नरेंद्र गुर्जरऔर राहुल गुर्जर हैं। उनके साथ मौजूद दो अन्य बदमाशों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे।

पुरानी रंजिश की आशंका

हालांकि पीड़ित ने हमले का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है, लेकिन जानकारी के अनुसार करीब दो साल पहले रामगजेंद्र का आरोपियों से विवाद हुआ था। पुलिस इसी पुरानी रंजिश को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी का बयान: "घायल के बयान के आधार पर ग्वालियर जिले के पुरा गांव निवासी नरेंद्र गुर्जरराहुल गुर्जर और एक अन्यअज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।" — योगेंद्र सिंह सेंगर (थाना प्रभारी, अमोला)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ