शिवपुरी: एक तरफ़ श्रद्धालु भगवान के भजन में मग्न थे, वहीं दूसरी तरफ़ 'होटल भजन' की आड़ में क़िस्मत का काला खेल चल रहा था। शिवपुरी पुलिस ने फोरलेन स्थित इस मशहूर होटल के पीछे चल रहे एक बड़े अंतर्राज्यीय जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की इस अचानक छापेमारी ने जुआरियों के बीच हड़कंप मचा दिया।
'हाई-प्रोफाइल' जुआरियों का जमावड़ा
यह कोई मामूली जुआ नहीं था। इसमें उत्तर प्रदेश के झांसी सहित शिवपुरी, कोलारस, बदरवास, भौंती, और श्योपुर जैसे अलग-अलग इलाक़ों से आए 'शौकीन' जुआरी संगठित होकर किस्मत आज़मा रहे थे।
45 लाख का 'जैकपॉट' हुआ ज़ब्त
पुलिस ने मौके से सिर्फ़ ताश के पत्ते और कैश ही नहीं, बल्कि लग्ज़री गाड़ियाँ भी बरामद की हैं। ज़ब्त किए गए सामान की कुल कीमत जानकर आप दंग रह जाएंगे:
- कुल माल: करीब 45 लाख 15 हजार रुपए मूल्य का।
- नकदी: 1 लाख 65 हजार रुपए कैश।
- गाड़ियाँ: जुआ खेलने के लिए इस्तेमाल की जा रही 4 महंगी कारें।
- अन्य सामान: 17 हाई-एंड मोबाइल फोन और ताश की गड्डियाँ।
'SP स्पेशल अभियान' का बड़ा वार
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'विशेष अभियान' के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है। एएसपी रामदास प्रजापति और सीएसपी सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे की टीम ने सटीक सूचना पर बुधवार को होटल के पीछे दबिश दी।
ये 17 'किस्मत के खिलाड़ी' हुए गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाते हुए 17 लोगों को रंगे हाथों दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों की सूची इस प्रकार है:
- कैलाश धाकड़
- विजय पाल
- अंकित रजक
- इन्द्रपाल चिड़ार
- अरविंद ओझा
- आदित्य जैन
- अजीत राय
- सूरज खटीक
- पंकज शर्मा
- अतर सिंह धाकड़
- विजय शर्मा
- अंकू उर्फ रवि उर्फ रोहित राय
- भूरा बाथम
- नागेश रावत
- सुनील बाथम
- सोनेराम रजक
- विनोद पारासर
अब जेल में कटेगी रातें
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ