Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : 11 बाइकों पर सवार होकर 22 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी यात्रा के लिए रवाना, कोलारस में जगह-जगह हुआ स्वागत

शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे से सोमवार को 22 श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू के कटरा स्थित मां वैष्णो देवी धाम की बाइक यात्रा के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा शुरू की। नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

यात्रा दल 11 बाइकों पर सवार होकर मां वैष्णो देवी धाम के लिए निकला है। श्रद्धालुओं का लक्ष्य करीब पांच दिनों में कटरा पहुंचने का है। एक तरफ का सफर लगभग 1200 किलोमीटर का रहेगा। मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु बाइक से ही वापस कोलारस लौटेंगे। पूरी यात्रा में करीब 2400 किलोमीटर का सफर बाइक से तय किया जाएगा।

यात्रा दल में रामसिंह कुशवाह, किशन सिंह यादव, विनोद कुशवाह, भूरा कुशवाह, कल्लन कुशवाह, भगवान सिंह, सोनू शिवहरे, विनोद चंदेल सहित कुल 22 श्रद्धालु शामिल हैं। इनमें कुछ श्रद्धालु छठी बार मां वैष्णो देवी की यात्रा पर जा रहे हैं, जबकि कई पहली बार इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बने हैं।

रवाना होने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां वैष्णो देवी के दर्शन की मंगलकामना की। इसके बाद नगर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत किया और सुरक्षित एवं सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धालुओं को विदाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ