स्वरोजगार योजना का लाभ हितग्राहियों को समय पर दिया जाए- कलेक्टर
-
शिवपुरी | 16-सितम्बर-2019 कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने सोमवार को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के महाप्रबंधक को निर्देश दिए है कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिलना चाहिए। युवाओं द्वारा अपना स्वरोजगार स्थापित करने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण के लिए आवेदन किए जाते है। पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिले। आवेदकों के केस बनाकर बैंक के पास भेजे जाए। लीड बैंक मैनेजर भी यह ध्यान दें कि पात्र हितग्राहियों के केस जल्दी स्वीकृत किए जाए, ताकि समय पर लक्ष्य पूरा किया जा सके।
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, अंत्यवसायी, पिछड़ा वर्ग आदि स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए है कि अभी जिले में स्वीकृत प्रकरणों की संख्या कम है। इस पर ध्यान देते हुए प्रकरण जल्द स्वीकृत करें। इस माह इसमें प्रगति दिखना चाहिए। सभी एसडीएम भी विकासखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाली बैकर्स की बैठक में इसकी समीक्षा करें।
0 टिप्पणियाँ