Music

BRACKING

Loading...

बैठक में कलेक्टर के निर्देश सभी अधिकारी काम में गति लाए 

समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश 
सभी अधिकारी काम में गति लाए 

शिवपुरी | 16-सितम्बर-2019  सोमवार को आयोजित होने वाली समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने राजस्व विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को समय पर कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होंने प्राकृतिक प्रकोप, राहत राशि, जयकिसान फसल ऋण माफी, फसल बीमा योजना, स्वरोजगार योजना आदि की समीक्षा की। 
    उन्होंने मानवाधिकार आयोग के जिले में लंबित मामलों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए है कि इस सप्ताह राजस्व अधिकारियों की बैठक में सभी पूरी तैयारी के साथ उपस्थित हो। राजस्व संबंधी लंबित मामलों का निराकरण समय पर करें। आमजन को उनके कार्यों के लिए भटकना न पड़े। सभी बैठक में रिपोर्ट लेकर आए। सर्पदंश के मामलों में सहायता राशि प्रदान करने में देरी न करें।
    उन्होंने फूट सेफ्टी ऑफिसर को मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच कर करने के निर्देश दिए है और कहा है कि समय पर केस तैयार करें और संबंधित को भेजे। किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि जिले में गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, संस्थागत प्रसव, प्रसूती सहायता आदि की स्थिति में सुधार दिखना चाहिए। एएनएम अनमोल टेबलेट में डाटा फीड करें और इसकी मॉनीटरिंग भी की जाए।
    कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यकम अधिकारी को निर्देश दिए है कि जिले में संचालित होने वाली आंगनवाड़ी केन्द्रों को शासकीय भवनों में शिफ्ट किया जाए। इसकी विकासखण्डवार सूची तैयार करें कि कितनी आंगनवाड़ी निजी भवनों में संचालित हो रही है और उन्हें शासकीय भवनों में शिफ्ट करने का काम तेजी से करें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा, सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डिप्टी कलेक्टर, संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ