बिर्रा- ग्राम पंचायत बिर्रा एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित विराट दशहरा महोत्सव आज शाम रावण दहन के साथ संपन्न हुआ। इस बार कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए रात्रिकालीन कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया।
कर्मा नृत्य के साथ श्रीराम जी की वानरी सेना कहार मुहल्ला बिर्रा से राजमहल,ठाकूरदेव मुहल्ला,दाऊमुहल्ला,बस स्टैंड चौक बिर्रा,चंडी मंदिर मुख्य मार्ग से दशहरा मैदान पहुंची।जहां शानदार आतिशबाजी,राम -रावण युद्ध के बाद रावण दहन किया।
इस अवसर पर संरक्षक लाल रेवती रमण सिंह, लालबाबा जी, अध्यक्ष एकादशिया साहू,श्रवण कुमार कश्यप,मणीलाल कश्यप, मनहरण सोनवानी, गोवर्धन देवांगन, छोटेलाल कैवर्त्य,मनोज, रितेश रमण सिंह,सौखीलाल पटेल,लक्ष्मण पटेल,चित्रभानू पांडेय, सुरेश कुमार, मोहनलाल यादव, एकांश पटेल, रामलाल बघेल सहित थाना प्रभारी व स्टाप का विशेष योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ