भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय शास्त्री भवन, नई दिल्ली द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार वर्ष 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार महिला सशक्तिकरण, विशेष रूप से कमजोर और हाशिए पर रहने वाली महिलाओं की भलाई के लिए काम करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए दिए जाएंगे। इच्छुक व्यक्ति, संगठन, समूह, गैर सरकारी संगठन अपने आवेदन वेबसाइट www.awards.gov.in पर ऑनलाइन कर सकते हैं।
आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। पात्रता मानदंड और अन्य विवरण के लिए नारी शक्ति पुरस्कार 2022 के लिए विस्तृत दिशा निर्देश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की वेबसाइट https://wcd.nic.in/acts/guidelines-nari-shakti-puraskar-2022-onwards पर उपलब्ध है। 31 अक्टूबर 2022 तक प्राप्त सभी आवेदन पत्रों नामांकनों पर वर्ष 2022 के लिए विचार किया जाएगा।
नारी शक्ति पुरस्कार 2022 महिला सशक्तिकरण, विशेष रूप से कमजोर और हाशिए पर रहने वाली महिलाओं की भलाईे लिए काम करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए आगामी वर्ष 08 मार्च 2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिए जाएंगे।
0 टिप्पणियाँ