कु. प्रिंशी साहू
(नर्सरी कक्षा में द्वितीय रैंक प्राप्त कर माता पिता का बढ़ाया सम्मान)
बिर्रा- नगर में संचालित एवम क्षेत्र में प्रख्यात जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल बिर्रा ने दो दिन पहले परीक्षा परिणाम कक्षा 10वीं और 12वीं की तरह ऑनलाइन मोड पर jbems.edrp.in/result परीक्षा परिणाम जारी किया गया किया। जिसमें नर्सरी से लेकर कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम ऑनलाइन मोड पर तरह जारी किया गया। जिसमें नर्सरी कक्षा की छात्रा कु.प्रिंशी साहू ने 99.79 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण होकर स्कूल द्वितीय स्थान प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यालय में सेल्फी जोन, सेल्फी विथ पेरेंट्स एंड टीचर जैसे स्थान बनाए गए। जिसकी अभिभावकों ने जमकर तारीफ की। द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर जय भारत स्कूल के संचालक एस एल चन्द्रा, प्राचार्य राम मनहर पालक रूपा अनूप कुमार साहू ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए।

0 टिप्पणियाँ