Music

BRACKING

Loading...

MP : राघौगढ़ में साडा कॉलोनी की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से कराया गया मुक्त



 कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिन्‍हा के मार्गदर्शन में अवैध अतिक्रमणकर्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही सतत जारी है। इसी क्रम में आज कार्यवाही करते हुए राघौगढ़ के वॉर्ड क्रमांक 13 साडा कॉलोनी में नगर पालिका स्वामित्‍व की लगभग 16462 वर्ग फिट भूमि को अतिक्रमणकर्ताओं से मुक्त कराया गया। जिसका शासकीय मूल्य 2.25 करोड़ एवं वर्तमान में अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 8.23 करोड़ रूपए है।  

आज कार्यवाही के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राघौगढ सुश्री आर. अंजली, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमति दीपा डुडवे, राघौगढ़ तहसीलदार श्री अनुराग जैन, राघौगढ़ थाना प्रभारी श्री जुबेर खान सहित नगर पालिका का अमला, राजस्व दल, पुलिस बल थाना राघौगढ़ उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ