Video of a teacher dancing with a girl dancer in Shivpuri went viral
शिवपुरी में एक शिक्षक का युवती डांसर के साथ नाचते का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक डांसर के साथ नशे के हाल में ठुमके लगाते हुए देखें जा सकते हैं। वीडियो किसने, कब और कहां बनाया गया। इसका पता फिलहाल नहीं लग सका हैं। लेकिन वीडियो में शिक्षक अपनी गरिमा को ताक पर रख युवती के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि शिवपुरी जिले में सरकारी स्कूलों की पढ़ाई व्यवस्था का स्तर इस बार आए परीक्षा परिणाम को देखकर लगाया जा सकता है। इस बार सरकारी स्कूल के परीक्षा परिणाम ग्रामीण अंचल 40 फीसदी और शहरी क्षेत्र में 60 फीसदी कम रहे थे। जो बेहद ही चिंतनीय है।
वीडियो में डांसर के साथ नाच रहे शिक्षक का नाम xxx
बताया गया है। जो कोलारस विकासखंड के xxx गांव में पदस्थ हैं। बताया गया है कि शिक्षक पर स्कूल में अनुपस्थित रहने के आरोप लगते रहे हैं। इसके बाद अब शिक्षक का डांस करते का वीडियो वायरल कर दिया गया।
स्कूल पढ़ाने नहीं शिक्षक -
बता दें कि शनिवार को कोलारस विकास खंड के बिजली गांव के सरकारी स्कूल न खुलने पर ग्रामीणों ने वीडियो जारी कर दिया था। इस स्कूल में शिक्षक 11 बजने के बाद भी स्कूल नहीं पहुंचे। बच्चे 11 बजे के बाद तक स्कूल के बाहर गेट पर खड़े रहे लेकिन कोई शिक्षक स्कूल पढ़ाने नहीं पहुंचा। वीडियो में बच्चों ने बताया कि स्कूल के शिक्षक कभी भी समय पर नहीं आते हैं। शुक्रवार को शिक्षक दोपहर एक बजे स्कूल आए थे।
0 टिप्पणियाँ