Malkhan Singh Rawat of Bansgarh village became a commissioned officer in the Indian Army.
बाँसगढ ग्राम के मलखान सिंह रावत बने भारतीय सेना में कमीशन्ड अधिकारी
करैरा तहसील करैरा के छोटे से गाँव बांसगढ के किसान पुत्र मलखान सिंह पिता अनंत सिंह रावत भारतीय सेना कमीशन्ड अधिकारी बन गए है बता दें कि मलखान सिंह रावत की प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव बांसगढ एवं माध्यम एवं उच्च शिक्षा ग्वालियर के शासकीय हरिदर्शन हायर सेकेण्डरी स्कूल से ग्रहण की है श्री रावत का बचपन से एक ही सपना था कि वह भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा करें , कक्षा 12 वी पास करते ही वह भारतीय सेना मे सैनिक के पद पर वर्ष 2011 मे भर्ती हुए,छोटे से गांव से आने बावजूद भी उनके सपने बडे थे,उन्होंने सेना मे अधिकारी बनने की ठान ली,सेना की चुनौती पूर्ण नौकरी होने के बावजूद भी श्री रावत ने अपनी तैयारी जारी रखी,ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन की पढाई दूरस्थ शिक्षा से पूर्ण कर वर्ष 2014 से 2024 तक कुल 7 बार परीक्षा दी सातों बार परीक्षा में असफल रहे,लेकिन सेना में अधिकारियों की कार्यशैली से प्रभावित होकर श्री रावत ने 8 वें प्रयास मे सफलता प्राप्त कर ली,श्री रावत भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून में प्रशिक्षण पूर्ण कर दिसंबर 2024 से कमीशन्ड अधिकारी (लेफ्टिनेंट)के रूप में अपनी सेवाएं देंगे ,श्री रावत की सफलता पर उनके परिवार,रिस्तेदार,मित्रगण सहित करैरा के पत्रकार व गणमान्य नागरिकों आदि ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी,मलखान रावत के पिता वर्तमान में डबरा में निवासरत है,उनके बडे भाई जयेन्द्र सिंह रावत भी भारतीय सेना मे तैनात है,श्री रावत के पिता श्री अनंत सिंह रावत ने मीडिया को बताया कि हमारे लडके ने सेना में अधिकारी बनकर जिला शिवपुरी तहसील करैरा क्षेत्र का नाम रोशन किया है।श्री रावत द्वारा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद एवं अपनी पत्नि भावना रावत द्वारा विषम परिष्टितियों में दिए सहयोग को दिया है ।

0 टिप्पणियाँ