Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : आयोग द्वारा नियुक्त रोल प्रेक्षक संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने किया शिवपुरी का भ्रमण




 मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 के कार्यों की समीक्षा के लिए आयोग द्वारा नियुक्त रोल प्रेक्षक संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने शिवपुरी का भ्रमण किया। उन्होंने कोलारस बदरवास में निरीक्षण किया। मतदान केंद्रों के बीएलओ से चर्चा की। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और इलेक्शन सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

बैठक में रोल प्रेक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि मतदान केंद्र पर प्राप्त वाले फार्म का निराकरण समय सीमा में किया जाए। मृत्यु वाले प्रकरणों में जिस व्यक्ति का भी नाम काटा जा रहा है उसकी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाया जाए यदि मृत्यु प्रमाण पत्र मिलना संभव नहीं है तो पंचनामा संलग्न किया जाए। फार्म निर्धारित समय सीमा में ही निराकृत किया जाए।
संभाग आयुक्त मनोज खत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि बीएलओ के कार्य की समीक्षा के लिए नियुक्त सुपरवाइजर को जिम्मेदारी दी जाए और उन मतदान केंद्रों की समीक्षा करने के लिए कहा जाए, जहां पर ईपी रेशों और जेंडर रेशों आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं है।
प्रचार प्रसार गतिविधियां भी आयोजित की जाए और नगर पालिका, जनपद पंचायत तथा अन्य विभागों का भी इसमें सहयोग लिया जाए। मतदान केंद्र पर बीएलओ बैठकर 28 नवंबर तक कार्य कर रहे हैं। इसकी मुनादी गांव में कराई जाए। मतदाता में सोशल मीडिया के माध्यम से यह प्रचार प्रचार किया जाए की मतदाता स्वयं अपना नाम बढ़ाने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप तथा एनवीएसपी पोर्टल पर अपने फार्म को स्वयं भर सकता है। स्वीप गतिविधियों में कैंपस एंबेसडर और एनएसएस के छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया जाए। कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले तथा कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का सत्यापन कराया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका है उनका नाम मतदाता सूची में आवश्यक रूप से जोड़ा जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ