Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : जहर खाकर किया सुसाइट ।

शिवपुरी के खनियांधाना थाना क्षेत्र मोटागढ़ गांव में एक 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। खेत में बेहोश मिले युवक को परिजन पहले खनियांधाना अस्पताल ले गए, जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक मोहन यादव के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही किसी व्यक्ति ने उसे जबरदस्ती जहर खिला दिया। वहीं, आसपास के लोगों का कहना है कि अनुसार मोहन कर्ज से परेशान था और इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली।

अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस दोनों पहलुओं को रखकर चांच कर रही है 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ