प्रतीकात्मक फोटो
बिर्रा-बम्हनीडीह विकासखंड के अंतर्गत संकुल केंद्र बिर्रा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा के प्रांगण में कल सुबह 11 बजे से तीन दिवसीय संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। इस आयोजन में संकुल स्तर के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच खो-खो, कबड्डी, दौड़, लंबी कूद समेत विभिन्न खेलों की रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
समापन समारोह 5 फरवरी को दोपहर 2 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि गगन जयपुरिया (उपाध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर-चांपा) रहेंगे। अध्यक्षता जनपद पंचायत बम्हनीडीह की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा चौहान करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती उत्तरा सिदार (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बम्हनीडीह), रितेश रमण सिंह (जनपद सदस्य), श्रीमती पिलीबाई एकादशिया साहू (सरपंच), दिनेश कुमार चंद्रा, मणीलाल कश्यप, गोकुल जायसवाल एवं दुष्यंत सिंह राज शामिल होंगे।
आयोजन को सफल बनाने संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक, सभी प्रधानपाठक एवं शासकीय-अशासकीय शिक्षक-शिक्षिकाएं जोर-शोर से जुटे हुए हैं।

0 टिप्पणियाँ