Music

BRACKING

Loading...

दृढ़ संकल्पित जीवन जीना है तो पढ़ना जरूरी है - गगन जयपुरिया जी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, गगन जयपुरिया जी 

बिर्रा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा में आयोजित संकुल स्तरीय क्रिड़ा (खेल) प्रतियोगिता के समापन समारोह पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि गगन जयपुरिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा कि यदि एक अच्छा जीवन जिसे हम यूं कहें कि दृढ़ संकल्पित जीवन जीना है तो खेल के साथ साथ पढाई पर विशेष ध्यान देना होगा। हमारी यही उम्र है जिसे हम अपने भविष्य का निर्धारण कर सकते हैं। उन्होंने सभी बच्चों से एक संकल्प लिया कि जितना हम खेलने कुदने में समय व्यतीत करते हैं उससे अधिक समय हमें पढ़ाई लिखाई में देना होगा। 

     जनपद अध्यक्ष सलाहकार गोकुल जायसवाल ने बच्चों में जोश और उत्साह के साथ गीत के माध्यम से उत्साहवर्धन किया।समापन समारोह मुख्य अतिथि गगन जयपुरिया जी उपाध्यक्ष, मनीषा चौहान अध्यक्ष जनपद पंचायत बम्हनीडीह, श्रीमती उत्तरा सिदार उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बम्हनीडीह, सरपंच श्रीमती पीलाबाई एकादशिया साहू, गोकुल जायसवाल, रविन्द्र राठौर,दुष्यंत सिंह राज, मनोज कुमार तिवारी,एफ एल साहू प्राचार्य, जितेन्द्र तिवारी, एकांश पटेल, विमला चौहान, आलेख दुबे सहित सभी अतिथियों ने भारत माता, सरस्वती मां और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर किया गया।

पुरस्कार वितरण करते मुख्यातिथि गगन जयपुरिया जी 

संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आखरी फाइनल महामुकाबला खो-खो बालिका वर्ग में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिर्रा और कैरियर पाईंट स्कूल के बीच हुआ जिसमें शा पू मा वि बिर्रा ने जीत दर्ज की। खो-खो और कबड्डी बालक वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा विजेता रहे। वहीं लंबी दौड़, रस्सी कूद,जलेबी खाओ प्रतियोगिता कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता सहित विभिन्न खेलों में विजयी बच्चों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को गोकुल जायसवाल रविन्द्र राठौर दुष्यंत सिंह राज मनोज तिवारी ने भी संबोधित किया और इस आयोजन के लिए संकुल केंद्र बिर्रा के आयोजक एफ एल साहू संकुल प्राचार्य, रामकिशोर देवांगन शैक्षिक समन्वयक, लखनलाल कश्यप , गुरू प्रसाद भतपरे, मनबोध पटेल, सरोजनी जायसवाल,अनीता सागर,रैफरी सनद वर्मा सहित 

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिर्रा,शास पूर्व माध्यमिक शाला बसंतपुर,शास प्राथमिक शाला बिर्रा,शास नवीन प्राथमिक शाला फुलवारी पारा बिर्रा,शास नवीन प्राथमिक शाला संजयनगर बिर्रा,शास प्राथमिक शाला बसंतपुर,शास प्राथमिक शाला देवरहा,जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल बिर्रा,देव पब्लिक स्कूल बसंतपुर,जीनियस पब्लिक स्कूल बिर्रा,सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा,कैरियर पाइंट किड्स स्कूल बिर्रा,संकुल केंद्र बिर्रा के शिक्षक शिक्षिकाएं जुटे रहे। सभी विजयी प्रतिभागियों को चैलेंज शील्ड,मैडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानपाठक संतोष कुमार यादव ने और आभार शैक्षिक समन्वयक रामकिशोर देवांगन ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ