Music

BRACKING

Loading...

मोटर पंप बनाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

करेंट की चपेट में आने से युवक राजेंद्र कर्ष की मौत

सिलादेही-थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम सिलादेही में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिलादेही निवासी राजेन्द्र कर्ष वर्फ राजन (23 वर्ष) पिता स्व.श्री सोहन लाल कर्ष , जो शासकीय प्राथमिक शाला सिलादेही में स्वीपर के पद पर कार्यरत था, घर में मोटर पंप की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में माता- दीदी भैया एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग बड़ी संख्या में मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

       घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।एक मेहनती और मिलनसार युवक की अचानक हुई मौत से ग्राम सिलादेही सहित पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ