Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : विश्व साइकिलिंग दिवस पर निकाली गई “संडे ऑन साइकिल” रैली




 फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत विश्व साइकिलिंग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जिला मुख्यालय पर “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 साइकिलिस्ट एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री हरिओम राठौर, श्री विजय शर्मा, श्री हरवीर रघुवंशी एवं श्री लवलेश जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। वहीं जिला प्रशासन की ओर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विजय राज, अतिरिक्त सीईओ श्री ब्रह्मेंद्र गुप्ता, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के. खरे तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंद्रशेखर बेमते सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।तात्या टोपे स्मारक से प्रारंभ हुई साइकिल रैलीसाइकिल रैली का शुभारंभ तात्या टोपे स्मारक से किया गया। रैली कलेक्ट्रेट, कोर्ट रोड, माधव चौक एवं गुरुद्वारा चौक होते हुए पुनः तात्याटोपे स्मारक पहुंचकर संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने पूरे मार्ग में नियमित व्यायाम, साइकिलिंग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।फिट इंडिया अभियान को मिला जनसमर्थनकार्यक्रम में शिवपुरी पेडलर ग्रुप के अध्यक्ष श्री प्रवीण गोयल, एडवोकेट श्री विष्णु गोयल, श्री अजय बाथम, श्री शिशुपाल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों एवं नागरिकों ने भाग लिया। स्कूली छात्र छात्रों की भी अहम भूमिका रही। आयोजन के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नियमित साइकिलिंग अपनाने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के लिए प्रेरित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ