जानकारी के अनुसार, चोरों ने इरशाद खान, वीरू खटीक, अरुण जाटव, मुन्ना मामू, वेल्डिंग का काम करने वाले नंदलाल, आसिफ शाह, सानू शाह सहित कई दुकानदारों की दुकानों को निशाना बनाया। पीड़ित दुकानदारों के मुताबिक चोर हजारों रुपये का सामान समेट ले गए। सुबह जब व्यापारी दुकानें खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था, जिसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई।
दुकानदारों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी इसी मीट मार्केट और आसपास की गुमटियों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।
घटना की सूचना मिलते ही कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ