Music

BRACKING

Loading...

अनियंत्रित ट्रैक्टर से छलांग लगाने पर हादसा: 16 वर्षीय किशोर पहिए के नीचे आया, मौके पर मौत


शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा की मुड़ेरी गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बेकाबू हुए ट्रैक्टर से जान बचाने के लिए कूदा किशोर सीधे पहिए की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

गांव लौटते वक्त हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, बैराड थाना क्षेत्र के बूढ़दा गांव निवासी रितिक धाकड़ (16) पुत्र लक्ष्मण धाकड़ ट्रैक्टर लेकर अपने गांव लौट रहा था। राजा की मुड़ेरी गांव के पास अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर को बेकाबू होता देख रितिक ने घबराकर छलांग लगा दी, लेकिन वह सीधे ट्रैक्टर के भारी-भरकम पहिए के नीचे आ गया।

पुलिस ने शुरू की जांच हादसे के बाद मौके पर पहुंची सिरसौद पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रितिक को संभाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में ट्रैक्टर का अनियंत्रित होना ही दुर्घटना का मुख्य कारण सामने आया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ