शिवपुरी। थाना सुभाषपुरा पुलिस ने अवैध शराब के विक्रय के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 60 लीटर अवैध देशी हाथ भट्टी शराब के साथ एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय को रोकने हेतु विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.डी. प्रजापति एवं एस.डी.ओ.पी. श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में अवैध शराब विक्रेताओं पर लगातार नजर रखी जा रही थी।
मुख़बिर की सूचना पर पुलिस की घेराबंदी
दिनांक 21 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी सुभाषपुरा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौलागढ़ के पास दो नीले रंग की प्लास्टिक की केन में अवैध हाथ भट्टी शराब भरकर बेचने की नियत से खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तुरंत टीम गठित कर प्रधान आरक्षक अभय सिंह को मय बल के मौके पर रवाना किया।
पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति हड़बड़ाकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल ने घेराबंदी कर धर दबोचा।
30-30 लीटर की दो केन जब्त
पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मिथुन मोगिया (शिकारी) पुत्र मुन्ना मोगिया (उम्र 36 वर्ष), निवासी ग्राम कैमई, थाना बैराढ़, जिला शिवपुरी बताया।
जब उसकी दोनों प्लास्टिक की केन की जांच की गई, तो उनमें 30-30 लीटर (कुल 60 लीटर) अवैध देशी हाथ भट्टी शराब भरी पाई गई। आरोपी के पास शराब रखने या बेचने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस न होने पर पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

0 टिप्पणियाँ