Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत, पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाया, पोस्टमार्टम कराया

शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की सड़क हादसे में घायल होने के चार दिन बाद उपचार के दौरान ग्वालियर के अस्पताल में मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को गांव लेकर पहुंच गए और अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद अंतिम संस्कार रुकवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए शिवपुरी भेजा गया।

जानकारी के अनुसार भावना चिड़ार (30) पत्नी राजेंद्र चिड़ार निवासी सलैया, थाना अमोला अपने पति के साथ बीते 15 जुलाई की दोपहर बाइक से सलैया से अपनी बहन के गांव सेसई जा रही थीं। इसी दौरान भैया होटल के पास एक मिनी आयशर वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भावना गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिन्हें पहले शिवपुरी और बाद में बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया था।

उपचार के दौरान शनिवार शाम ग्वालियर के अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए सलैया गांव ले आए और रविवार को अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे।

मामले की सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस ने अमोला थाना पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद अमोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी भिजवाया। यहां रविवार को पहले से सड़क दुर्घटना में दर्ज प्रकरण के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ