Music

BRACKING

Loading...

पीएचसी लुकवासा के दो चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में मांगा स्पष्टीकरण



शिवपुरी।
 जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और ड्यूटी से नदारद रहने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. संजय ऋषीश्वर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) लुकवासा के दो चिकित्सा अधिकारियों—डॉ. कमल धाकड़ और डॉ. संजय राठौर—को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। दोनों चिकित्सकों को 3 कार्य दिवस के भीतर उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषीश्वर के अनुसार, लुकवासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की नियुक्ति इस मंशा से की गई थी कि क्षेत्र के आम लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें और चिकित्सक अपने पदीय दायित्वों का ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करें।

मरीजों को हो रही परेशानी, कोलारस में निजी प्रैक्टिस के आरोप

जानकारी के मुताबिक, समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्ट और विभागीय संज्ञान में यह बात सामने आई है कि पीएचसी लुकवासा पर चिकित्सकों की अनुपलब्धता के चलते मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है और अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं का रुख करना पड़ रहा है।

इसके अलावा डॉ. संजय राठौर को लेकर यह भी गंभीर स्थिति सामने आई कि वे अपनी मूल पदस्थापना पर कार्य करने के बजाय पहले आवंटित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कोलारस के भवन में निजी मरीजों को देख रहे हैं। साथ ही मूल पदस्थापना स्थल के लिए कार्यमुक्त होने के बावजूद उन्होंने भवन खाली नहीं किया। प्रशासन ने इस आचरण को मध्यप्रदेश सिविल आचरण नियम 1965 के नियम (3) का उल्लंघन मानते हुए नोटिस जारी किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ