Music

BRACKING

Loading...

नील गाय समझकर किशोर को मारी गोली


मुरैना. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दीखत पुरा गांव में गोली लगने से एक किशोर घायल हो गया। घटना शुक्रवार की रात करीब आठ बजे की है। घायल किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में उसे ग्वालियर रेफर कर दिया।
परिजन के अनुसार दीखत पुरा गांव में नील गायों का आतंक हैं यह किसानों की फसलों को बर्बाद कर रही हैं। नीलगाय से फसलों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने मोगिया जाति के एक शिकारी को गांव में बुलाया था। यह शिकारी हवाई फायर करके नीलगाय को के झुंड को गांव से भगा दिया करता था। शुक्रवार रात पंकज (१४)पुत्र बैजनाथ गुर्जर अपने खेतों में से गुजर रहा था। इसी बीच शिकारी ने समझा कि खेत में नीलगाय आ गई है। शिकारी ने बिना देखे ही फायर कर दिया। गोली सीधे किशोर को लगी। किशोर के चिल्लाने के बाद शिकारी को पता चला कि वह नीलगाय नहीं है। इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी विनय यादव का कहना था कि हमारे पास कोई नहीं आया है गोली लगने की खबर तो मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ