कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स फॉर मलेरिया एलिमिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। उक्त समिति शासन के द्वारा निर्धारित उत्तरदायित्वों के अधीन उक्त समिति मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के साथ समन्वय करते हुए कार्य करेगी।
गठित समिति में सदस्य के रूप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला अधिकारी अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, जिला मलेरिया अधिकारी, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग, उपसंचालक कृषि विभाग, जिला उद्योग अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला आयुष अधिकारी, जिला अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला अधिकारी वन विभाग, जिला जनसंपर्क अधिकारी, जिला अधिकारी पशु चिकित्सा विभाग, जिला अध्यक्ष इंडियन मेडिकल ऐसोसियन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा अन्य सहयोजित सदस्य, जिला समन्वय एम्बेड परियोजना शामिल है।
0 टिप्पणियाँ