Music

BRACKING

Loading...

संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय चयनित विद्यार्थियों की चयन सूची का प्रकाशन


जांजगीर-चांपा 08 जुलाई 2022/ संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द विकासखण्ड सक्ती में अतिथि शिक्षक (टी.जी.टी.) अंग्रेजी माध्यम के पदों हेतु पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर 25 जून 2022 तक दावा-आपत्ति मंगाया गया था। दावा-आपत्ति के निराकरण पश्चात पात्र पाये गए हिन्दी, क्राफ्ट शिक्षक एवं पीटीआई के पात्र अभ्यर्थियों का वॉक इन इंटरव्यू 30 जून 2022 को बुलाया गया तथा आयुक्त रायपुर के संशोधन कंडिका 02 के तहत अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान के अभ्यर्थियों को भी वॉक इन इंटरव्यू में 30 जून 2022 को बुलाया गया जिसमें अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान के अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

     अतः उपस्थित हुए अभ्यर्थियों में से चयनित विद्यार्थियों की चयन सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। चयन सूची का अवलोकन जिला जांजगीर-चाम्पा की वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in में कर सकते है। चयनित अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जांजगीर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ