Music

BRACKING

Loading...

MP : मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश तिवारी के निधन पर दुख व्यक्त


 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश तिवारी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री तिवारी का आज शाम निधन हुआ। वे कुछ समय से अस्वस्थ थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री रमेश तिवारी ने दैनिक भास्कर, दैनिक फिर नई राह और अन्य अनेक अखबारों एवं पत्रिकाओं के लिए दीर्घकाल तक सेवाएँ दी। उन्होंने रामायण और महाभारत के पात्रों पर केंद्रित विश्लेषणात्मक लेखन भी किया। उनकी 5 कृतियाँ प्रकाशित हैं। हिंदी पत्रकारिता में उनका महत्वपूर्ण योगदान था।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से स्व. रमेश तिवारी की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन और मित्रजन को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ