Music

BRACKING

Loading...

MP : अंकुर अभियान चलाया जा रहा:ज्यादा पौधरोपण के लिए जिस कार्यक्रम में सीएम ने बधाई दी, उसी के लिए आए 4 हजार पौधे फेंके



 पिछले साल से अंकुर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें शिवपुरी जिला पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर चल रहा है, लेकिन 28 दिन पहले पिपरसमां मंडी प्रांगण में वृहद पौधरोपण के लिए हजारों पौधे मंगाए गए थे। मंडी प्रबंधन ने खुद के मंगाए 500 पौधे तो रोप दिए, शेष 4 हजार से अधिक पौधों को फिंकवा दिया। जो पौधे फिंकवाए गए, उनकी व्यवस्था जिला प्रशासन ने करवाई थी।

खास बात यह है कि इस कार्यक्रम को खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअली संबोधित किया था और जिले में सबसे अधिक पौधरोपण पर बधाई भी दी थी। पौधरोपण में पूरा प्रशासनिक अमला और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। इसके बावजूद मंडी प्रबंधन ने इस प्रकार की लापरवाही बरती। पिपरसमां कृषि उपज मंडी में बीते 3 अगस्त को आयोजित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम से एक दिन पहले अधिकारियों ने स्थित का जायजा लिया था।

मंडी प्रांगण में रोपने के लिए वन विभाग की नर्सरी से हजारों पौधे मंगाए गए थे। मंडी सचिव के मुताबिक उद्यानिकी विभाग से 500 पौधे मंगाए थे जो सारे पौधे मंडी परिसर में रोप दिए। कार्यक्रम के दौरान भीड़ ज्यादा होने से व्यवस्थाएं संभालने में समय लग गया। बाहर से आए पौधे नहीं रोपे जा सके। बाकी पौधे मंडी ऑफिस के पीछे और बैंक भवन के सामने पॉलीथिन में रखे-रखे ही सूख गए।

पिपसमां मंडी शेड के नीचे 3 अगस्त को सीएम का लाइव वीडियो टेलीकास्ट रखा गया था। शिवपुरी जिले में सबसे ज्यादा 59 हजार 442 पंजीयन होने पर सीएम ने शुभकामनाएं दी थीं। सीएम ने वर्चुअली कार्यक्रम को सुना व देखा था। उस कार्यक्रम में लगभग 500 पौधे रोपे गए। बाद में मंडी प्रबंधन ने बाहर से मंगवाए गए पौधों की सुध नहीं ली।

बाहर से कितने आए यह नहीं पता
कार्यक्रम के दौरान भीड़ ज्यादा हो गई थी। हमने 500 पौधे खरीदे थे, वह सारे मंडी परिसर में रोप दिए हैं। बाहर से कितने पौधे आए हैं, हमें जानकारी नहीं हैं। बैंक परिसर में रखे थे, उन्हें मैंने ही कहकर बाहर रखवाया था। किसने कितने पौधे रोपे हैं, मुझे जानकारी नहीं हैं। -हरेंद्र सिंह राठौर, सचिव, कृषि उपज मंडी शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ