Music

BRACKING

Loading...

बघेल ने कांशीगढ़ में माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर का दर्शन किया मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

     


सक्ती, 12 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान सक्ती जिले के जैजैपुर विधानसभा के ग्राम कांशीगढ़ में स्थित माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन किए।


मुख्यमंत्री ने माँ चंद्रहासिनी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में आम का पौधा भी लगाया।

भेंट मुलाकात : ग्राम कांशीगढ़

      मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात स्थल, कांशीगढ़ पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के लिए सक्ती जिला अंतर्गत जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के काशीगढ़ हेलीपैड पहुंचे।


- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्वागत राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, बिलासपुर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग, आईजी रतनलाल डांगी, सक्ती जिला कलेक्टर सुश्री नुपुर राशी पन्ना, व स्थानीय लोगों ने शाल भेंट कर और फूल माला आदि पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री का खरीफ की फसल के धान की बाली का माला पहनाकर स्वागत किया गया।


भेंट-मुलाक़ात के लिए मुख्यमंत्री के काशीगढ़ आगमन पर स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाथ मिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ