Music

BRACKING

Loading...

‘एक्वेरियम निर्माण एवं मात्स्यिकी संबंधित रोजगार” विषय पर स्वरोजगार मूलक प्रशिक्षण सम्पन्न


 

शिवपुरी,  स्वरोजगार मूलक प्रशिक्षण में ग्रामीण व नगरीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ‘‘एक्वेरियम निर्माण एवं मात्स्यिकी सम्बन्धित रोजगार” विषय पर 03 अगस्त से 07 अगस्त तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन कार्यक्रम आज रा.वि.सिं.कृ.वि.वि.-कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में मत्स्य विशेषज्ञ योगेश चन्द्र रिखाड़ी, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.पुनीत कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।
इसके अंतर्गत शिवपुरी जिले के विभिन्न विकासखण्डों (पोहरी, पिछोर, शिवपुरी) के नवयुवकों को आत्मनिर्भर बनने हेतु रंगीन मछली अथवा सजावटी मछली हेतु एक्वेरियम निर्माण कर कैसे स्वरोजगार स्थापित कर सकें एवं मत्स्य पालन सम्बन्धित अन्य रोजगार जैसे मत्स्य बीज तैयार करना, रंगीन मछली पालन इत्यादि विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रेजेंटेशन के माध्यम से भी तालाबों में मछली पालन, मत्स्य बीज उत्पादन, रंगीन मछली पालन सम्बन्धित जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान की गयी।
प्रशिक्षण अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र के मत्स्य विशेषज्ञ योगेश चन्द्र रिखाड़ी ने प्रशिक्षणार्थियों को एक्वेरियम निर्माण की आवश्यक सामग्री के साथ बनाने की प्रयोगात्मक विधि बताई गई। इसके साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को किस तरह एक्वेरियम निर्माण कर रोजगार को बाजार में चलाया जा सकता है के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने स्वयं एक्वेरियम भी तैयार किया।
कार्यक्रम के दौरान मत्स्योद्योग विभाग के मनोज अग्रवाल ने भी उपस्थित होकर प्रशिक्षणार्थियों को मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालक कृषकों हेतु विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
प्रशिक्षण के समापन में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को एक्वेरियम निर्माण तकनीकी अपनाकर स्व व्यवसाय स्थापित करने व स्वयं के प्रक्षेत्र तालाबों में अथवा सामुदायिक तालाबों में मत्स्य पालन कर आय अर्जन करने हेतु प्रोत्साहित किया।
डॉ. पुनीत कुमार के करकमलों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किये गये। प्रशिक्षण के आयोजन में केन्द्र के अन्य वैज्ञानिकों डॉ.शैलेन्द्र कुशवाहा, डॉ.एम.के.भार्गव, डॉ.जे.सी. गुप्ता, डॉ.पुष्पेंद्र सिंह, डॉ.ए.एल बसेड़िया, डॉ.एन.के.कुशवाह व विजय कुमार सिंह कुशवाह ने भी मत्स्य पालन सम्बन्धित गतिविधियों पर अपने- अपने विचार प्रस्तुत किये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ