Music

BRACKING

Loading...

MP NEWS : सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण अधिकारी स्वयं देखें - संभागायुक्त श्री सिंह

 



संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने आज संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर सीएम हेल्पलाइन संबंधी विभिन्न लंबित शिकायतों की समीक्षा की। सामान्य प्रशासन, सामाजिक न्याय विभाग और नगरीय विकास विभाग के अधिक संख्या में लंबित प्रकरणों पर उन्होंने तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिये। संभागायुक्त श्री सिंह ने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि ई-विकास उर्वरक प्रणाली को अधिक परिणाममूलक बनाएँ। उन्होंने मत्स्य पालन विभाग को निर्देश दिए कि केज स्थापना हेतु उद्यमी मॉडल अंतर्गत रिक्त स्थानों पर आवेदन बुलाने की कार्रवाई करें। संभागायुक्त ने कहा की प्रधानमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के अंतर्गत स्मार्ट फिश पार्लर निर्माण के लिए नगरीय निकायों से बेहतर समन्वय करें। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में निर्धारित अधिकारी स्वयं इन शिकायतों को देखें एवं निराकरण करें। बैठक में संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने परिवहन विभाग को यात्री बसों में सुरक्षा संबंधी प्रावधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जलाशयों में पर्यटक सुरक्षा संबंधी सभी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ