शिवपुरी से भागे प्रेमी जोड़े को पुलिस टीम गुजरात से वापस ला रही थी। ,गांधीनगर के पास हाईवे पर स्थित एक होटल के कमरे में सोते समय प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया। ,21 वर्षीय प्रेमिका रजनी धाकड़ की मौके पर ही मौत, 25 वर्षीय प्रेमी संतोष जाटव गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र के पिपरसमा गांव के रहने वाले रजनी धाकड़ (21) और संतोष जाटव (25) के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों बीते 7 जून की रात अचानक अपने-अपने घरों से भाग गए थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मोबाइल लोकेशन से गुजरात में मिले
तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर शिवपुरी पुलिस को दोनों के गुजरात में होने का पता चला। जिसके बाद पुलिस की एक टीम युवती के भाई को साथ लेकर गुजरात के लिए रवाना हुई। 11 जून को पुलिस टीम ने दोनों को राजकोट जिले के सांपर क्षेत्र में मजदूरों की एक झोपड़ी से ढूंढ निकाला और उन्हें हिरासत में ले लिया।
होटल के एक ही कमरे में रुके थे सब ? 
दोनों को वापस शिवपुरी लाते समय लंबी यात्रा के कारण पुलिस टीम काफी थक चुकी थी। इसी थकान को मिटाने के लिए पुलिस टीम ने गांधीनगर से आगे उदयपुर हाईवे पर स्थित 'हotel राइन इन पोर्ट' में रात करीब 10 बजे रुकने का फैसला किया। सुरक्षा में बड़ी चूक तब हुई जब पुलिसकर्मी, युवती का भाई और प्रेमी जोड़ा, सभी लोग खाना खाकर होटल के एक ही कमरे में सो गए ।
गुजरात पुलिस बोली- मुंह दबाकर रेता था गला
गांधीनगर के चिलोड़ा थाने के पीएसओ ने बताया कि युवक और युवती समेत सभी लोग एक ही कमरे में रुके थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संतोष ने पहले युवती का मुंह दबाया और फिर चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद उसने खुद के गले पर भी वार किया। शोर सुनकर शिवपुरी पुलिसकर्मी जाग गए और आरोपी को रोक लिया। वारदात गुजरात की सीमा में होने के कारण चिलोड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सोते समय रेता गला > संदेह
रात के सन्नाटे में जब कमरे में मौजूद पुलिसकर्मी और युवती का भाई गहरी नींद में थे, तभी प्रेमी संतोष जाटव ने पास रखे धारदार चाकू से सो रही रजनी धाकड़ का गला रेत दिया। रजनी की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इसके तुरंत बाद संतोष ने उसी चाकू से अपने गले पर भी वार कर लिया। कमरे में हलचल होने पर जब पुलिसकर्मियों की आंख खुली तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। खून से लथपथ संतोष को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है।




0 टिप्पणियाँ