मृतक राजन कर्ष के परिवार को आर्थिक सहयोग देते बिर्रा संकुल के शिक्षक
बिर्रा- शासकीय प्राथमिक शाला सिलादेही में अंशकालीन सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत स्वर्गीय राजन कर्ष का करंट की चपेट में आने से असामयिक निधन हो गया। इस दुःखद घटना से परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। दुःख की इस घड़ी में संकुल केन्द्र बिर्रा के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए शोकाकुल परिवार को ₹27,500 की सहयोग राशि प्रदान की। शिक्षकों ने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग राशि दुःख की इस घड़ी में परिवार के लिए एक छोटा सा सहारा है। संकुल केन्द्र बिर्रा के शिक्षकों द्वारा किया गया यह सहयोग समाज में आपसी सहयोग, एकता और मानवता की भावना को मजबूत करने वाला सराहनीय प्रयास है। उनके इस नेक कार्य की क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है।इस अवसर पर संकुल समन्वयक गुरुप्रसाद भतपरे, छबि कुमार पटेल, लक्ष्मी प्रसाद देवांगन, फिरत राम केंवट, मुकुंद राम कश्यप, रितेश कुमार कश्यप, प्रीतम खूंटे, तुलेश्वर कुमार देवांगन, रामेश्वर पटेल, रामकृष्ण डडसेना सहित अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे। सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

0 टिप्पणियाँ