Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : APC और BRC पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन



शिवपुरी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत सहायक परियोजना समन्वयक (ए.पी.सी.) तथा जनपद शिक्षा केंद्रों में विकासखंड स्रोत समन्वयक (बी.आर.सी.) के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि में संशोधन किया गया है। पूर्व में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितम्बर 2026 निर्धारित थी। हालांकि, लगातार तीन दिवसीय शासकीय अवकाश होने के कारण अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 28 सितम्बर 2026 को कार्यालयीन समय में जिला शिक्षा केंद्र शिवपुरी में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

पात्रता एवं आयु सीमा की शर्तें जिला परियोजना समन्वयक दफेदार सिंह सिकरवार ने बताया कि सहायक परियोजना समन्वयक (अकादमिक, कम्युनिटी मोबिलाइजेशन, ए.ई.आर., बालिका शिक्षा) एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक के पदों हेतु स्कूल शिक्षा विभाग अथवा जनजातीय कार्य विभाग के व्याख्याता, माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक तथा उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्र होंगे।

इन पदों पर चयन से पूर्व अभ्यर्थियों के लिए पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही, 01 जुलाई 2026 की स्थिति में आवेदक की आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

28 सितंबर के बाद नहीं स्वीकारे जाएंगे आवेदन इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र 28 सितम्बर 2026 को कार्यालयीन समय तक कार्यालय जिला शिक्षा केंद्र शिवपुरी में जमा कर सकते हैं। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 28 सितम्बर के पश्चात प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ