Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri : सांदीपनि विद्यालय में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत कार्यक्रम: प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, भाषण प्रतियोगिता के 7 विजेताओं को विधायक ने दिए 5-5 हजार

 


शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी में पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 19 सितंबर को आयोजित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता व प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह विधायक श्री देवेंद्र जैन तथा योग आयोग के अध्यक्ष श्री राघवेंद्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न


हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन, राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने सुमधुर गायन और लोक कला-संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

नई पीढ़ी की बुद्धिमत्ता से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: विधायक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री देवेंद्र जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 'विकसित भारत' के निर्माण हेतु यह आयोजन किए जा रहे हैं। बच्चों द्वारा बिना कागज देखे दिए गए ओजस्वी भाषणों की सराहना करते हुए उन्होंने 7 प्रमुख वक्ताओं (अपूर्वा कलावत, मानवी खटीक, हर्षिल जैन, रूपाली शिवहरे, अनन्या भार्गव, अंकेश धाकड़ और सुहाना शाक्य) को अपनी ओर से 5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन नकद राशि देने की घोषणा की।


2047 तक पूरा होगा 'विकसित भारत' का संकल्प योग आयोग अध्यक्ष श्री राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि बच्चे ही तय करेंगे कि 'मेरे सपनों का भारत' कैसा होगा। पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती ने कहा कि शिक्षक, व्यापारी और जनप्रतिनिधि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में ईमानदारी से योगदान दें, तभी 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा। वहीं जिलाध्यक्ष श्री जसवंत जाटव ने प्रशासनिक टीम और शिक्षकों का आभार जताया।

चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम अतिथियों ने परिसर में लगी रंगोली एवं चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे:

  • जूनियर ग्रुप: नैन्सी कुशवाहा (प्रथम), गगन अग्रवाल (द्वितीय), शैली रावत (तृतीय)।
  • सीनियर ग्रुप: हार्दिक शर्मा (प्रथम), अनुष्का राजपूत (द्वितीय), वैष्णवी चौहान (तृतीय)।

ये रहे उपस्थित — समारोह में जिला पंचायत सीईओ श्री विजय राज, एसडीएम श्री आनंद सिंह राजावत, डीईओ श्री आकाश यादव, डीपीसी श्री दफेदार सिंह, जनप्रतिनिधि लवलेश जैन, विपुल जैमिनी, प्राचार्य श्रीमती कीर्ति गुप्ता सहित समस्त विद्यालय स्टाफ व शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती मृदुला नामदेव ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ