Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम’ के तहत करैरा में संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

 



विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम” के अंतर्गत शुक्रवार को संकुल केंद्र पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करैरा में संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संकुल प्राचार्य श्री ब्रजेन्द्र सिंह वैश के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न जन शिक्षा केंद्रों से चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।प्रतियोगिताओं के परिणामप्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में कन्या विद्यालय की छात्रा डोली लोधी ने प्रथम, छवि सोनी ने द्वितीय तथा माध्यमिक विद्यालय नारही की छात्रा काजल केवट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में माध्यमिक विद्यालय नारही की छात्रा राधिका ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कन्या विद्यालय करैरा की छात्रा राधा पाल द्वितीय एवं राधिका प्रजापति तृतीय स्थान पर रहीं।प्राचार्य ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण के लिए किया प्रेरितसमारोह के दौरान संकुल प्राचार्य श्री ब्रजेन्द्र सिंह वैश ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने तथा विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया।प्रतियोगिताओं के पारदर्शी मूल्यांकन के लिए गठित निर्णायक समिति में वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती कविता अग्रवाल, श्री राजीव गुप्ता, श्रीमती कल्पना शर्मा, श्रीमती अर्चना गुप्ता, श्रीमती सोनिका गुप्ता एवं श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे। जिन्होंने सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति और कलाकृतियों का सूक्ष्मता से मूल्यांकन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ