Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : ‘‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026’’ नगर परिषद मगरौनी में ‘‘उद्यम संवाद’’ का आयोजन,





मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत नगर परिषद के सामने, मगरौनी में आयोजित शिविर के दौरान उद्यम संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। करैरा विधायक श्री रमेश प्रसाद खटीक के मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में क्षेत्र के स्थानीय उद्यमियों, व्यवसायियों तथा नवीन उद्योग स्थापित करने के इच्छुक युवाओं से सीधा संवाद किया।कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने आश्वस्त किया कि जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने की पारदर्शी व सुलभ नीति पर कार्य किया जाएगा, जिसके तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के माध्यम से उद्यमियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उद्योग स्थापना में हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।उद्यमियों ने साझा किए अनुभवकलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने ‘उद्यम संवाद’ के दौरान सफल उद्यमियों जिसमें श्री भगवान सिंह कुशवाह, श्री लाखन सिंह बैंस, श्री पीयूष जैन, श्री रामप्रसाद गुप्ता सहित अन्य उद्यमियों ने अपने व्यावसायिक अनुभवों को साझा करते हुए शासकीय योजनाओं से मिल रहे वित्तीय एवं प्रशासनिक सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर क्षेत्र में नए निवेश को आकर्षित करने, मगरौनी सहित समूचे जिले में औद्योगिक गतिविधियों को गति देने तथा स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री अजय तिवारी के नेतृत्व में उद्यम संवाद आयोजित किया गया।नगर परिषद मगरौनी में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 कार्यक्रम के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र शिवपुरी द्वारा क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। मगरौनी क्षेत्र में स्वरोजगार के उद्देश्य से उद्यमियों द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कराए गए 43.86 लाख रुपये के लोन का लाभ उठाकर नए उद्योग और व्यवसाय सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर PMEGP योजना के तहत लखन सिंह वैश्य द्वारा 10 लाख रुपये, जबकि पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत भगवान सिंह कुशवाहा द्वारा 3.96 लाख रुपये और कल्लूराम कुशवाहा द्वारा 5.4 लाख रुपये का निवेश किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत हुमायूँ खान 5 लाख रुपये, पीयूष जैन द्वारा 4 लाख रुपये, अमित कुमार प्रधान द्वारा 4.5 लाख रुपये, रामप्रसाद कुशवाहा द्वारा 2 लाख रुपये, बालकिशन गौड़ द्वारा 1 लाख रुपये, रामगोपाल अग्रवाल द्वारा 6 लाख रुपये तथा देवेश कुशवाहा द्वारा 2 लाख रुपये के निवेशों में मिले लाभ की विस्तृत जानकारी साझा की गई।मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से हितग्राहियों को मिला 13 लाख रुपये का हितलाभकार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत 7 हितग्राहियों को कुल 13 लाख रुपये का हितलाभ वितरित किया गया। इस योजनांतर्गत गजेन्द्र सिंह रावत को 1 लाख रुपये तथा भानु प्रताप कुशवाहा, रवींद्र रावत, ममता अग्रवाल, हरी सिंह प्रजापति, बैजनाथ बघेल एवं सुनील कुशवाहा को 2-2 लाख रुपये की राशि का हितलाभ प्रदान किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विजय राज, नगर परिषद अध्यक्ष श्री भवानी शंकर, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री जंडेल सिंह गुर्जर, एसडीएम करैरा श्री अनुपम शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ