Music

शिवपुरी में स्मैक और सट्टे के सौदागरों के हौसले बुलंद! विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप , आखिर कब जागेगा सिस्टम?



शिवपुरी, 25 नवम्बर 2026: स्मार्ट सिटी का सपना देख रहे शिवपुरी के एक कोने में, एक भयावह सच्चाई पल-पल दम तोड़ रही है। हम बात कर रहे हैं शहर के लालमाटी आजाद नगर इलाके की, जहाँ की फिजाओं में अब ऑक्सीजन नहीं, बल्कि स्मैक का नशा घुल चुका है। आरोप है कि स्थानीय बाशिंदे कालू खान, शानू खान और असलम खान खुलेआम घर से स्मैक बेचने का घिनौना कारोबार चला रहे हैं।

स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है कि इनके घरों के सामने पड़ी एक खाली जमीन पर दिनभर नशेड़ियों का मेला लगता है। इसी जमीन पर स्मैक पीने के साथ-साथ जुआ और सट्टा भी बेखौफ संचालित होता है। दिन-रात दर्जनों वाहनों की आवाजाही से यहाँ रहने वाले छोटे बच्चों और स्थानीय रहवासियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

विरोध की सजा: जानलेवा हमला

जब हद पार हो गई, तो लालमाटी निवासी राजू शाह (पुत्र फैयाद खान) ने इस अवैध गंदगी के खिलाफ आवाज उठाई। क्या एक जागरूक नागरिक होना गुनाह है? शायद शिवपुरी में है। राजू का आरोप है कि इसी विरोध की खुन्नस में, आरोपियों ने रात में उनके घर में घुसकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

आख़िर कब होगी कार्यवाही?

सबसे बड़ा सवाल यहाँ की कानून व्यवस्था पर उठता है। पीड़ित राजू शाह ने खुलासा किया है कि उसने पहले भी कई बार शिकायतें दर्ज कराई हैं और एनसीआर (NCR) भी बनवाई है, लेकिन प्रशासन ने अपनी कुंभकरण की नींद नहीं तोड़ी। पुलिस की निष्क्रियता ने इन अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कर दिए हैं कि वे अब घर में घुसकर मारने की धृष्टता कर रहे हैं।

पीड़ित का कहना है कि पुलिस आती है, आरोपियों को कुछ देर के लिए ले जाती है और फिर छोड़ देती है। क्या यह अपराधियों को खुला संरक्षण देने का स्पष्ट प्रमाण नहीं है?

बड़ी अनहोनी का इंतज़ार?

राजू शाह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की जनसुनवाई में गुहार लगाई है, लेकिन सवाल यह है कि क्या एक 'जन सुनवाई' एक असहाय परिवार की जान बचा पाएगी? यदि समय रहते इस स्मैक और जुआ-सट्टे के कारोबार पर निर्णायक चोट नहीं की गई, और इस गिरोह पर सख्त से सख्त कार्यवाही नहीं हुई, तो किसी बड़ी अनहोनी के लिए सीधा-सीधा जिम्मेदार यह निकम्मा सिस्टम होगा।

अब वक्त आ गया है कि जिम्मेदार अधिकारी केवल एसी कमरों में बैठकर 'मीटिंग' न करें, बल्कि जमीन पर उतरकर देखें कि उनके इलाक़े में क्या चल रहा है। या फिर, वे भी किसी बड़ी राजनीतिक 'कृपा' के तले दबे हैं? जनता सब देख रही है।

वास्तविकता यहाँ है की 

यह खबर केवल एक मारपीट की नहीं है, बल्कि यह एक ऐसे समाज की तस्वीर है जहाँ अपराध फलता-फूलता है और कानून व्यवस्था केवल एक तमाशा बनकर रह गई है। जब तक सिस्टम के जिम्मेदार अधिकारियों को अपनी कुर्सी पर 'मिर्ची' नहीं लगेगी, तब तक वे कार्यवाही के नाम पर केवल खानापूर्ति करते रहेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ