Sapna Chaudhary joins Congress party: हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी भी राजनीति में उतर आई हैं। सपना चौधरी ने शनिवार शाम कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। उन्होंने दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के घर पर कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी मौजूद थे।
बिग बॉस 11 में हिस्सा लेने के बाद सपना चौधरी की पॉपुलेरिटी काफी बढ़ गई थी। ऐसे में कांग्रेस सपना चौधरी की पॉपुलेरिटी भुनाने को तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सपना चौधरी लोकसभा चुनाव 2019 में हेमा मालिनी के खिलाफ मथुरा से चुनाव लड़ सकती हैं। 26 मार्च को सपना पर्चा दाखिल कर सकती हैं।
आपको बता दें कि सपना चौधरी को कुछ दिन पहले ही कांग्रेस हेडक्वार्टर पर स्पॉट किया गया था। वहीं, बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव में हेमा मालिनी को मथुरा सीट से टिकट दिया है। ऐसे में कांग्रेस हेमा मालिनी के खिलाफ उतना ही पॉपुलर चेहरे को टिकट दे सकती हैं। सपना सोशल मीडिया पर राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखती हैं।

0 टिप्पणियाँ