Music

BRACKING

Loading...

अज्ञात कारणों के चलतेमहिला ने आग लगाकर आत्मदाह की।

अज्ञात कारणों के चलतेमहिला ने आग लगाकर आत्मदाह की। : घटना ग्राम सोहन की।
दतिया। 30 मार्च 2019 शनिवार को पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम सोहन में एक महिला ने आग लगा कर आत्मदाह कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। कारण अज्ञात है। घटना घटना पंडोखर थाना क्षेत्र ग्राम सोहन की है। जानकारी के अनुसार घटना 29 मार्च की शाम 6:30 बजे की है। मृतका पुष्पा पत्नी ब्रजकिशोर उम्र 28 वर्ष जाति कोरी अपने घर में अकेली थी एवं सास ससुर रतनगढ़ माता मंदिर मर गए थे तथा पति खेत पर गुम्मा पाथ रहा था। घर पर अकेली होने के कारण महिला ने अपने घर मे मिट्टी का तेल डालकर आग ली और आत्मदाह कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर पंडोखर पुलिस घटना स्थल ग्राम सोहन पहुचीं। तब तक महिला जल चुकी थी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। महिला द्वारा आग लगाने के कारण अभी अज्ञात है। पंडोखर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ