दिव्यांग मतदाताओं के लिए विभिन्न प्रतियोगितायें ।
दतिया | 18-मार्च-2019 लोकसभा निर्वाचन 2019 हेतु दिव्यांगजनों के सुगम निर्वाचन हेतु जिला स्तरीय गतिविधियॉ आयोजित की जायेगी। जिसके अंतर्गत जागरूकता हेतु विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित कर दिव्यांगजनों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया जायेगा।
सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा कला पथक दल एवं विभागीय सम्वंद्ध एनजीओ के माध्यम से उक्त प्रतियोगितायें सम्पन्न होगी। जिसके अंतर्गत दिव्यांग रैली, निबंधन लेखन, कहानी, नाटक गायन वादन, चित्रकला, खेल, दाशर्निक प्रतियोगितायें तथा अन्य गतिविधियॉ होगी। उक्त जानकारी उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री धनंजय मिश्रा द्वारा दी गई।
कलापथक दल द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में नुक्कड नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विचार गोष्ठियॉ आयोजित होगी। जिनके माध्यम से दिव्यांगजनों में मतदान के प्रति जागरूकता आयेगी और शत प्रतिशत मतदान हेतु वह सक्रिय होंगे।

0 टिप्पणियाँ