मध्य प्रदेश न्यूज: लड़के के घर के बाहर खड़ी होकर दरवाजा खटखटाने लगी पहली वाली
शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। शहर के सोनचिरैया क्षेत्र में रहने वाले युवक ने रविवार की शाम दूसरी सगाई कर ली। पिछले साल युवक की भोपाल की लड़की से सगाई हो चुकी थी। जब भोपाल की लड़की को पता चला तो वह सोमवार को शिवपुरी पहुंची। लड़के के घर के बाहर खड़ी होकर वह उसका दरवाजा खटखटाने लगी।
लड़की को देखते ही लड़के के घरवालों केहोश उड़ गए
लड़की के भारी विरोध के चलते लड़का सहित उसके परिजनों के होश उड़ गए। यह खबर न्यू द्वारिकापुरी कॉलोनी में रहने वाली उस लड़की के घर तक पहुंच गई, जिससे युवक ने एक दिन पहले ही सगाई की थी। इसके बाद भोपाल की लड़की यह मामला पुलिस तक ले गई। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर का कहना है कि यदि शादी होती तो कार्रवाई करा देते। मामला जांच में ले लिया है।
0 टिप्पणियाँ