बिर्रा-सिलादेही - ग्राम सिलादेही में स्व. श्री भागीरथी तिवारी के वार्षिक श्राद्ध निमित्त संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ भक्ति महोत्सव का शुभारंभ 27अगस्त को कलश स्थापना,वेदीपूजन के साथ हुआ। कथा वाचक टिमन प्रसाद दुबे जी (बडे गुमड़ा)द्वारा कथा सुनाई जा रहै। वरण पं. मिथलेश्वर नंद दुबे जी एवं आचार्य पं. निर्मल दुबे जी (रजगा वाले) वरणीय पंडितों द्वारा प्रतिदिन पूजन करायी जा रही है। संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम सत्र में श्रीमद्भागवत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए व्यासपीठ सें पं.टीमन प्रसाद दुबे ने कहा कि भागवत में संसार के सभी समस्याओं का समाधान है।इसके सुनने मात्र से मानव जीवन की सद्गति हो जाती है।इसलिए जहाँ पर भगवान की कथा सुनने का अवसर मिले पहुंचना चाहिए।क्योंकि जहाँ कथा होती है वहाँ लोग जुडते है और भगवत लाभ प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त होता हैं।कथा के बीच-बीच में संगीत की धुन पर श्रद्धालु झुमते नजर आ रहे है।कथा प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कथा की धारा बह रही है। 03 सितंबर को पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा के साथ सम्पन्न होगा। आज कथा श्रवण करने तारेश्वर तिवारी,कंत तिवारी,होरीलाल कलार,रेवतीमण तिवारी,जितेन्द्र तिवारी, हेमंत जायसवाल, संजू साहू,कमलेश कश्यप, रितेश देवांगन,बुधराम साहू, घासीराम पटेल, चंद्रकेश्वर तिवारी, दिनेश दुबे, संतोष त्रिवेदी, सुबोध तिवारी,आकाश त्रिवेदी, हरप्रसाद, दिनेश, राजेंद्र तिवारी सहित तिवारी परिवार व महिला श्रद्धालु उपस्थित रहीं।
0 टिप्पणियाँ