Music

BRACKING

Loading...

डॉ खरे सहित 5 कर्मचारियों पर गिरी गाज , कलेक्टर ने किये सस्पेंड।

डॉ खरे सहित 5 कर्मचारियों पर गिरी गाज , कलेक्टर ने किया सस्पेंड।

शिवपुरी। खबर जिला चिकित्सालय से आ रही है। जहां बीते रोज अमानवीयता की हद को पार करते हुए एक लाश की आंखों पर लगी चींटियों के मामले को मीडिया द्धारा प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद आज कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर इस मामले में लगभग 2 घंटे की पूछताछ की। जिसपर से प्रथम दृश्यता मामले में कलेक्टर ने जिम्मेदार सिविल सर्जन सहित 5 लोगों को तत्काल प्रभाब से सस्पेंड कर मामले की जांच डिप्टी कलेक्टर मुकेश सिंह को सौंपी है।
सिविल सर्जन डॉ पीके सिंह ने जैसे ही सस्पेंड की खबर सुनी उनकी हालात और बिगड गई। जिसपर से चिकित्सकों ने सिविल सर्जन को तत्काल ग्वालियर रैफर कर दिया। यहां बता दे कि जैसे ही यह मामला मीडिया में आया तो सिविल तत्काल अपने ही चिकित्सालय में भर्ती हो गए। जब कलेक्टर अस्पलात में जांच के लिए पहुंची तो वहां सिविल सर्जन भर्ती मिले। बाद में उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया गया। रैफर किए जाने से पहले वह बीमारी की अवस्था में भी एंबुलेंस में लोगों से बात करते हुए देखे गए। बताया जा रहा है कि मृतक मरीज के शव की आंखों में चीटियां पड़ने का मामला सामने आने के बाद अचानक सिविल सर्जन बीमार हो गए। मृतक मरीज के शव पर चीटियां चड़ने के मामले में बड़ी लापरवाही सामने आई है।  कलेक्टर ने अनुग्रहा पी ने बताया है कि जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ पीके खरे को सस्पेंड कर दिया गया है साथ ही जिस डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही दिखाई वह डॉ दिनेश राजपूत सहित स्टॉफ की तीन नर्सों को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच करने पहुंची कलेक्टर अनुग्रहा पी ने बताया कि कमिश्नर के निर्देश पर सिविल सर्जन को सस्पेंड किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ