Music

BRACKING

Loading...

लाकडाउन में लिख डाली सम्पूर्ण रामायण कथा रामायण के सातों काण्ड सहित उत्तर रामायण को चित्रित कर किया

स्व-प्रेरणा: लाकडाउन में लिख डाली सम्पूर्ण रामायण कथा
रामायण के सातों काण्ड सहित उत्तर रामायण को चित्रित कर किया कहानीबद्धशिवपुरी-व्यक्ति यदि कुछ करने की मन में ठान ले तो वह कठिन से कठिन काम को भी आसान बना देता है। यदि मन में दृढ़ संकल्प और आत्म विश्वास हो तो वह असंभव कार्य को भी संभव कर देता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है पटेल नगर शिवपुरी निवासी अनिल कुमार अग्रवाल ने, जिन्होंने इस लाकडाउन अवधि में दूरदर्शन पर प्रसारित रामानन्द सागर के सम्पूर्ण रामायण धारावाहिक को कहानीबद्ध कर पुस्तक के रूप में प्रस्तुत किया और गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जारी किया है।अनिल अग्रवाल के कथनानुसार सम्पूर्ण विश्व के साथ ही भारत देश में भी कोविड-19 (कोरोना वायरस) महामारी का प्रकोप प्रारंभ हो गया था। इसी के दृष्टिगत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में दिनांक 25 मार्च 2020 से सम्पूर्ण लाकडाउन कर दिया गया था। हर व्यक्ति घर के अंदर कैद हो गया था। ऐसे समय में आमजन द्वारा दिए गए सुझाव के उपरान्त सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शनिवार 29 मार्च 2020 से दूरदर्शन पर पूर्व में प्रसारित स्व. रामानन्द सागर जी की रामायण धारावाहिक का पुनःप्रसारण प्रारंभ किया गया। इस लाकडाउन में धार्मिक सीरियल रामायण के 33 साल बाद पुनः प्रसारण को देख उनका मन बहुत प्रफुल्लित हो उठा और उक्त प्रसारित रामायण धारावाहिक का पाठ्य रूपांतरण कर उसे कथाबद्ध के रूप में लिखने का मन हुआ और अनिल ने प्रतिदिन दूरदर्शन पर प्रसारण के साथ-साथ इस सीरियल को पूर्णतः हिन्दी में कहानी के रूप में लिखना प्रारंभ किया।अनिल अग्रवाल का कहना है कि उनका उद्देश्य इस रामायण कथा को लिखकर इसे कहानीबद्ध कर उसकी प्रतियों को व्यवसायिक रूप में वितरित करना नहीं, अपितु केवल अपने कुछ स्वजनों, पारिवारिक सदस्यों एवं मित्रों को निःशुल्क रूप से देना है। अपने मन की अभिलाषा को पूर्ण कर मैं, उक्त श्रीरामायण काव्य कथा को आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूं। हांलाकि, निश्चित रूप से इसमें कुछ कमियां और गलतियां अवश्य रहीं होंगीं, किन्तु मैं आपसे अपेक्षा करता हूं कि आप उन्हें दरकिनार कर मेराउत्साहवर्धन करने की कृपा करेंगे। ग्यारह भजनों का है सुन्दर समावेशइस सम्पूर्ण रामायण कथा पुस्तक में धारावाहिक में दर्शित बहुत ही सुन्दर ग्यारह भजनों, ठुमक चलत रामचन्द्र, विधना तेरे लेख किसी की, राम भक्त ले चला रे, ओ मैया तैने क्या ठानी, कब दर्शन देंगे राम, भरत चला रे अपने, राम कहानी सुनो रे, राम जय जय राम, यही रात अंतिम, हम वन के वासी और हम कथा सुनाते राम सकल गुणधाम की भजनों के साथ श्रीराम स्तुति और आरती श्री रामायण जी की का भी समावेश किया गया है। सातों काण्डों के साथ उत्तर रामायण का है चित्रणइस रामायण कथा पुस्तक में रामायण के सातों काण्ड, बाल काण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड, किष्किंधा काण्ड, सुन्दर काण्ड, लंका काण्ड, उत्तर काण्ड के अलावा उत्तर रामायण लव-कुश काण्ड को अलग अलग चित्रित कर दर्शाया गया है।- परिजनों ने बढ़ाया हौंसलाअनिल अग्रवाल का कहना है कि श्रीरामायण कथा लिखने के मेरे मनोभाव को देखकर मेरे परिवार के सदस्यों पत्नी पिंकी अग्रवाल, भाई अशोक-वंदना अग्रवाल, बच्चे जतिन, तान्या, जागृत एवं सृष्टि अग्रवाल ने, न केवल मुझे सहयोग प्रदान किया बल्कि मेरा हौंसला अफजाई भी किया, सभी का साधुवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ