मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक ली। मुख्यमंत्री ने जिले के बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत राशि श्योपुर से सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित की। इस दौरान सीएम ने जिले के पोहरी के ग्राम हर्रई के बाढ़ पीड़ित से चर्चा की।
उन्होंने हर्रई के संजय तोमर से बाढ़ प्रभावित गांव की जानकारी ली। वीडियो कॉन्फ्रेंस में लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश धाकड़, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, डिप्टी कलेक्टर मनोज गरवाल, शिवांगी अग्रवाल, एसडीएम अरविंद बाजपेई, धर्मगुरु और बाढ पीडित किसान मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने की बाढ़ पीड़ितों से बात
मुख्यमंत्री चौहान से हर्रई के बाढ़ पीड़ित संजय से पूछा कि गांव में कितने मकान हैं, खेतों की क्या स्थिति है, सर्वे से सब लोग संतुष्ट तो हैं। इस पर संजय ने कहा कि सर, पूरे गांव में एक को छोड़ दें तो सारे मकानों में पानी भरा। लोगों को अपनी जान बचाने के लिए टापू पर जाना पड़ा। मकानों में पानी भर गया इससे घर बुरी तरह से नष्ट हो गए। खेतों में पानी भरने से फसलें खराब हो गई हैं। पीड़ित ने कहा कि 8200 रुपए की सहायता मिली। 50 किलो अनाज के साथ अन्य सामान भी दिया गया। बस हमारा मकान बन जाए।
हालांकि अब मुख्यमंत्री ने जिनके अतिवृष्टि के कारण घर बाह गहे है उनके लिए 120000 का ऐलान कर दिया है
0 टिप्पणियाँ