Music

BRACKING

Loading...

शासकीय विद्यालय को दी डेंगू की रोकथाम संबंधी जानकारी


संस्था प्रधान के माध्यम से बच्चों को दी जावेगी डेंगू से रोकथाम की जानकारी, ऑनलाइन कक्षाओं में बच्चों को दी जावेगी डेंगू की रोकथाम व बचाव की जानकारी


  बर्षात के दिनों में बढती मच्छरों की पैदाइश के चलते बढ़ते मच्छर जनित रोग डेंगू – मलेरिया  की संभावनों को रोकने की दिशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डा. मनीष शर्मा के निर्देशन में जिला स्वास्थ्य समिति व एम्बेड परियोजना के संयुक्त तत्वाधान में डेंगू पर प्रहार अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा हैं।

शहर में डेंगू नियंत्रण हेतु विभिन्न विभागों व आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु आज 24 सितम्बर 2021 को गूगल मीट के माध्यम से शा. विद्यालयों के संस्था प्रधान के साथ डेंगू की रोकथाम व बचाव विषय पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे ब्लाक अकेडमिक कोऑर्डिनेटर अनुपमा सुनेजा, ब्लाक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर सुदीप भदौरिया एवं मोबाइल रिसोर्स कोऑर्डिनेटर ने  विशेष जानकारी प्रदान की। इसमें शर्मिला शर्मा सहित 67 हेड मास्टर ने भाग लिया।
कार्यक्रम में गूगल मीट के माध्यम से जिला मलेरिया अधिकारी डा. नीलम सक्सेना एंव जिला समन्वयक एम्बेड परियोजना विजय मिश्रा द्वारा उपस्थित संस्था प्रभारियों को मच्छर के जीवन चक्र के साथ डेंगू के लक्षण /बचाव व रोकथाम के विषय में बताया तथा साथ ही साथ विद्यालय स्तर पर बच्चों के माध्यम से डेंगू से बचाव का सन्देश जन जन तक पहुचाने एवं डेंगू नियंत्रण की दिशा में किये जाने वाले प्रयासों जैसे -
१.    विद्यालय में बच्चों को मच्छर जनित बीमारियों तथा इनकी रोकथाम के विषय में प्रदर्शन आदि के माध्यम से जानकारी दिया जाना।
२.    विद्यालय में नियमित लार्वा जाँच व विनिष्टीकरण की कार्यवाही में बच्चों को शामिल कर उन्हें समझाते हुए करना।
३.    ऑनलाइन कक्षाओं में बच्चों को डेंगू की रोकथाम व बचाव की जानकारी देने की प्रक्रिया को शामिल करना।
४.    बच्चों को अपने घर तथा घर के आस पास मच्छर पनपने वाली परिस्थितियों को समाप्त करने के लिए प्रेरित करना।
५.    फुल आस्तीन के कपडे पहनने व मच्छर से सुरक्षा हेतु क्रीम आदि उपयोग करने हेतु प्रेरित करना|
६.    कोई भी बुखार आने पर बिना देर किये, तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेने व रक्त परीक्षण और उचित सम्पूर्ण इलाज हेतु प्रेरित करना। आदि का सुझाव भी दिया गया जिसे सभी उपस्थित अधिकारी व संस्था प्रभारियों द्वारा शीघ्र अमल में ला कर शहर में डेंगू नियंत्रण हेतु अपना सहयोग प्रदान करने की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ