Music

BRACKING

Loading...

तीन दिवसीय उत्सव की शुरुआत अखंड पाठ साहिब से होगी, देश के कई शहरों से आएंगी संगत, 25 हजार से ज्यादा लोग होंगे शामिल



ग्वालियर गुरू नानक देव का 552वां अवतार दिवस गुरुद्वारा फूलबाग पर बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। 17 से 19 नवंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय उत्सव की शुरूआत पहले दिन अखंड पाठ साहिब से होगी। तीन दिन में देश के कई शहरों से संगत आएंगी। कई तरह के कार्यक्रम होंगे। नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इस कार्यक्रम में करीब 25 से 30 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसको लेकर प्रबंध कमेटी द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोविड गाइडलाइन का पूरा पालन कराया जाएगा।

फूलबाग गुरुद्वारा पर होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव के संबंध में जानकारी देते हुए फूलबाग गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष एच एस कोचर ने बताया कि बाबा सेवा सिंह व बाबा लक्खा सिंह के आशीर्वाद से यह उत्सव 17 नवंबर से 19 नवंबर तक मनाया जाएगा, क्योंकि पिछले साल कोरोना के कारण कार्यक्रम को इतना भव्य रूप नहीं दिया जा सका था। पर इस बार कोविड की स्थिति ठीक होने पर आयोजन को भव्य रूप में किया जा रहा है। लोगों की सुरक्षा और कोविड गाइडलाइन का पूरा पालन किया जाएगा। पुलिस और प्रशासन से भी बात हो गई है। कार्यक्रम के दौरान पार्किंग और अन्य तरह के इंतजामों को भी अंतिम रूम दिया जा रहा है।
यह रहेंगे कार्यक्रम
- उत्सव के पहले दिन 17 नवंबर को सुबह 8.30 बजे से अखंड पाठ शुरू होगा। रात में गुरूद्वारा को रोशनी से सजाया जाएगा।
- उत्सव के दूसरे दिन 18 नवंबर को शाम 7 बजे से रात 10.30 बजे तक कीर्तन दरबार सजेगा और कथा के रूप में दीवान सजाए जाएंगे। जिसमें कि अमृतसर के हजूरी रागी कुलबीर सिंह दरबार सा अमृतसर व कथा वाचक खंडूर साहिब भाई मेहिताब सिंह व दिलवार सिंह फूलबाग कीर्तन व कथा द्वारा संगत को निहाल करेंगे। इसके अलावा दिलप्रीत सिंह, मांगा वाले, जतिंदर सिंह फूलबाग वाले भी कीर्तन व कथा द्वारा सम्मिलित होगे। इसके साथ ही लंगर अूटट चलेंगे।
- उत्सव के तीसरे दिन 19 नवंबर को सुबह 8.30 बजे से अखंड पाठ साहिब संपूर्णता के पश्चात बड़े दीवान हाल में गुरू ग्रंथ साहब का प्रकाश होगा व संगत सजेगी। इसमें कीर्तन कथा के अतिरिक्त महिलाओ द्वारा पहली बीबी बहिन नानकी को समर्पित सहज पाठ का भोग डाला जाएगा। इस दौरान बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा। लंगर सुबह 11 बजे से शुरू होगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ